Lucknow Former DGP Home Theft: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अलीगंज थाना इलाके में पूर्व DGP के घर से 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा की चोरी हुई है। चोरों ने लाखों रुपये के कीमती जेवरों पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी हुए जेवरों में सोने और हीरे के बेशकीमती हार, झुमके, टॉप्स, चैन और बाजूबंद समेत अन्य आभूषण शामिल है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व DGP महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के रिश्तेदार नितिन कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ऋषिका राज अलीगंज सेक्टर-G में उनके घर में रहते हैं। ऋषिका राज ने अलीगंज थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 26 अक्टूबर को केस दर्ज किया। शिकायत में ऋषिका राज ने बताया कि उनके पति नितिन कुमार श्रीवास्तव ओमान के सलालाह में काम करते हैं। 16 अक्टूबर को परिवार सलाला चला गया था।
घर की देखभाल की ज़िम्मेदारी उनके पुराने नौकर आकाश रावत को दे दी गई। ऋषिका के मुताबिक, आकाश ने 20 अक्टूबर को दिवाली के लिए घर पर पूजा की और अगले दिन (21 अक्टूबर) अपने गांव चला गया। 26 अक्टूबर की सुबह जब वह अपनी मोटरसाइकिल लेने पहुंचा, तो उसने देखा कि कई दरवाज़ों के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उसने तुरंत ऋषिका के रिश्तेदारों और दोस्तों को बताया।
शिकायत में कहा गया है कि नौकर से जानकारी मिलने के बाद ऋषिका रविवार को घर लौटी तो उसने देखा कि घर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त था। अलमारी टूटी हुई थी और सोने और हीरे की जूलरी और लगभग 2.25 लाख चोरी हो गए थे। चोरी हुए गहनों में आठ सोने के कंगन, 11 चेन, चार कडे, दो लॉकेट, पांच बड़े हीरे के सेट, दो छोटे हीरे के सेट, एक बड़ा हीरे का सेट, दो सोने की चूड़ियां, 24 छोटे और बड़े झुमके और लगभग 40 ग्राम सोने के सिक्के शामिल थे। इतना ही नहीं चोरों ने घर का CCTV DVR, एयरटेल एक्सस्ट्रीम टीवी बॉक्स और दूसरा कीमती सामान भी चुरा लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आस-पास की जगहों से CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार