Lucknow Gamla Chori : अदब और तहजीब का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसने इस शहर की छवि को धूमिल कर दिया है। यह शर्मनाक घटना गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद हुई। दरअसल पीएम मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) का उद्घाटन करने आए थे। उनके कार्यक्रम के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था, जिसे सुंदर फूलों के गमलों से सजाया गया था। लेकिन, कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों के गमले चोरी होने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की गुरुवार (25 दिसंबर) को 101वीं जयंती थी। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी गोमती नदी के किनारे बने भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करने नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे थे। PM के दौरे को देखते हुए राष्ट्र प्रेरणा स्थल और आसपास के ग्रीन कॉरिडोर को सजाने के लिए सैकड़ों फूलों के गमले रखे गए थे।
लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही सजावट के लिए रखे गए गमलों को लोग टूट पड़े। कोई अपनी स्कूटी, तो कोई अपनी कारों में रखकर चोरी करके ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी बना रही है। पुलिस लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की शिकायत पर अब उन लोगों की पहचान की जा रही है जो वीडियो में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब लखनऊ में ऐसी घटना हुई है। G20 समिट के दौरान भी शहर की सड़कों को सजाने के लिए रखे गए महंगे गमले चोरी हो गए थे। यह मामला इतना चर्चा में आया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद एक कार्यक्रम में इसका जिक्र किया था। उन्होंने मजाक में बताया था कि कैसे एक मर्सिडीज कार में सवार व्यक्ति ने गमले चुराए थे। हालांकि, शहर की छवि बचाने के लिए पुलिस ने सिर्फ CCTV फुटेज दिखाकर उस व्यक्ति को छोड़ दिया था। सीएम ने इसे नागरिक जिम्मेदारी की कमी बताया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल