Lucknow Fire: राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार को भीषण आग लगने से 25 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस और दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
बता दें कि कृष्णानगर के ओशो नगर में शुक्रवार दोपहर आग लग गई थी। सिलेंडर फटने से आग बढ़ती गई और एक के बाद एक 25 से ज्यादा झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग में लोगों की गृहस्थी जल गई है। अब उनके पास रहने के लिए घर नहीं है, खाने के लिए खाना नहीं है और पहनने के लिए कपड़े भी नहीं हैं।
वहीं, दमकल विभाग की गाड़ी के देरी से पहुंचने से स्थानीय लोग काफी नाराज हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। हम भी पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह, सरोजनी नगर एफएसओ सुमित, कृष्णानगर थाना पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सफल रहे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। एक महीने पहले भी यहां आग लगी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल