Lucknow Triple Suicide:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आई है। यहां में चौक के रहने वाले कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और नाबालिग बेटी संग जहर खा कर जान दे दी। तीनों के शव फ्लैट में मिले हैं। मामले की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी के घर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच कर रही है।
दरअसल चौक के अशरफाबाद में रहने वाले शोभित रस्तोगी (48) की राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान है। उन्होंने सोमवार की पत्नी सुचिता और नाबालिग बेटी ख्याति (16 साल) संग जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन तीनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, चौक थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कारोबारी ने बैंक कर्ज न चुका पाने की बात कहीं। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की जांच में जो तथ्य मिले उससे यही प्रतीत हो रहा है कि कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बेटी संग जहर खाकर जान दी है। घटना चौक क्षेत्र के नक्खास स्थित अशरफाबाद इलाके की है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस जांच में पता चला है कि आत्महत्या करने से पहले बेटी ख्याति ने अपने चाचा को फोन करके बताया था कि वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। शेखर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस और परिवार के लोग फ्लैट पर पहुंचे, तीनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, शोभित रस्तोगी राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान चलाते थे। उन्हें आज सुबह बहराइच स्थित अपनी ससुराल जाना था। लेकिन, आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव ने उन्हें इस हद तक मजबूर कर दिया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ यह खौफनाक कदम उठा लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव