Lucknow Encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले (lucknow rape case) में फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गुरुवार देर रात एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। दरअसल आरोपी ने आलमबाग मेट्रो स्टेशन से बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया था। गुरुवार रात एसीपी कैंट कार्यालय के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं गंभीर रुप से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि पांच जून को दंपती ने आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी ढाई साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। मुकदमा दर्ज (lucknow rape case) करने के बाद पांच टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान स्कूटी से ऐशबाग निवासी दीपक वर्मा के रूप में हुई। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गुरुवार रात सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। आलमबाग पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी रेलवे वेंडर है, जो पानी बेचने के साथ ही पार्ट टाइम जागरण में झांकी निकालने का काम करता था। उसके खिलाफ एक पुराने मामले में भी केस दर्ज है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह