Lucknow Double Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यह वारदात लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में हुई। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कर घटना की तहकीकात में जुट गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रोहित लोधी के रुप में हुई है। दोनों काकोरी के पानखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। मनोज आइटीआइ और रोहित रेलवे की तैयारी कर रहा था।
घटना जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मनोज और रोहित दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों को गला धारदार हथियार से काटा गया है। दोनों शवों को देखकर ऐसा लगता है कि उसने बहुत संघर्ष किया है। एक का सिर्फ गला काटा गया है। जबकि, दूसरे का गला रेतने के साथ ही दोनों हाथों की कलाई तक काट दी। इतना ही नहीं नहीं दोनों के शरीर पर शर्ट तक नहीं मिली है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की खोज कर रही है। काकोरी क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात के बाद से स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में आरोपियों को तुरंत पकड़ने के लिए कहा है।
पुलिस का कहना है कि जिस तरह से हत्या की गई है, इससे ये तो स्पष्ट है कि हत्या रंजिश में कई गई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग और जमीनी विवाद दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। ऐसा लग रहा है कि दोनों को मिलने बुलाया और फिर हत्या कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत
‘देवीय दोष’ का डर दिखाकर विधवा महिला से ठगी, रामद्वारा बाजार में दो शातिर फरार
शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान, समारोह में लाइव प्रसारण के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित
Jabalpur: ओवरटेक के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बस, 50 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
UP में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 18 की मौत, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बरखेड़ा नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरकारी स्कूल में छात्र को कठोर सजा देने का आरोप, बेहोश होने पर मचा हंगामा
करारी–चिरुला रेलखंड पर 5 से 9 मई तक समपार फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
Jabalpur Cruise Accident : घायल महिला के इलाज के लिए फीस वसूलने पर निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित
“कलम की आवाज” कार्यक्रम में झांसी के युवा ऐश्वर्य सरावगी सम्मानित