Lucknow Double Murder: राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां आलमबाग थाना क्षेत्र में एक दामाद ने अपने ससुर-सास की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि आलमबाग थाने के गढ़ी किनौरा के पास रहने वाले अंतराम (75) और उनकी पत्नी आशा देवी (73) की उनके दामाद जगदीप ने चाकू से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि जगदीप और उसकी पत्नी पूनम का आपस में विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर पूनम अप्रैल से अपने मायके में रह रही थी।
बुधवार शाम युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बीच-बचाव करने आए सास-ससुर की दामाद ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद जब आरोपी भागने लगा तो लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने सास-ससुर की हत्या की। पुलिस उपायुक्त बताया कि मृतक अनंतराम ने अपनी बेटी पूनम की शादी 2016 में निशांतगंज रहने वाले जगदीप नामक युवक से की थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव था। मारपीट और उत्पीड़न के चलते पूनम करीब दो महीने पहले अपने मायके में रहने लगी थी।
बुधवार रात करीब 8 बजे जगदीप गढ़ी कनौरा स्थित अपने ससुराल पहुंचा। उसने पहले पत्नी पूनम से बातचीत की, लेकिन कहा-सुनी के बाद विवाद बढ़ गया। रात करीब 9 बजे जगदीप ने गुस्से में आकर सास आशा देवी और ससुर अनंतराम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह