लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र में 21 मार्च की रात दो युवकों की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। घटना में पुलिस विभाग में कार्यरत एक सिपाही को उसकी पत्नी समेत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अभी तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले बरगदहा बाग चौराहे पर दो युवकों के शव मिले थे। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतकों की पहचान मनोज लोधी और रोहित लोधी के रूप में हुई थी। जांच के दौरान लखीमपुर खीरी में तैनात सिपाही महेंद्र और उसकी पत्नी अंकिता की भूमिका सामने आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में सिपाही महेंद्र ने बताया कि उसकी शादी 20 जून 2021 को बरकताबाद निवासी अंकिता उर्फ दीपिका से हुई थी। 24 दिसंबर 2024 को पता चला कि पत्नी का उसके साथ पढ़ने वाले मनोज लोधी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही उसने पत्नी के प्रेमी की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। फरवरी माह में उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बना ली।
घटना वाली रात सिपाही महेंद्र ने पत्नी के प्रेमी मनोज लोधी को फोन कर बरकताबाद पुल पर मिलने को कहा। मनोज कुछ देर बाद अपने दोस्त रोहित के साथ वहां पहुंच गया। उसके पहुंचते ही छिपे बैठे सिपाही महेंद्र और उसके साथियों ने दोनों को पकड़ लिया और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। रोहित की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वह महेंद्र को पहले से जानता था। आरोपियों को जेल भेजते हुए पुलिस टीमें वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई