लखनऊ: गोमती नगर से सटे एमिटी न्यू कैंपस के सामने स्थित श्री राधामाधव देवस्थानम् (मंदिर) में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ-साथ छठी का उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्री राधामाधव देवस्थानम् (मंदिर) में श्री राधामाधव भगवान अपने अलौकिक दिव्य स्वरूप में विराजमान हैं। जहां लखनऊ समेत आसपास के जिलों से भी भक्त पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। यहां पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत छठी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों का आगमन होता है।
गुरूवार 21 अगस्त को श्री राधामाधव देवस्थानम् में छठी उत्सव का विधिवत प्रारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री अनिल जी ने सायंकाल 5.30 बजे भगवान लड्डू गोपाल की पूजा आरती एवं भोग लगाकर कराया।
इस अवसर पर अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी, अयोध्या के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, पूर्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ल, अनिल, प्रशांत भाटिया, केजीएमयू के पूर्व कुलपति व कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, ललित जी, पूर्व विभाग प्रचारक धनंजय जी, अमितेश, सुरेंद्र मिश्र, लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष सौरभ मालवीय, रमन भदौरिया सहित सैकड़ों गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। इस पर्व पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रांत प्रचारक कौशल जी ने श्री राधा माधव की पूजा अर्चना कर उन्हें झूला झुलाया।
कृष्ण भक्ति की अनुपम छटा एवं आह्लादित भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। सब ने मिलकर ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों के साथ अपने आराध्य भगवान लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना कर झूला-झुलाया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं छठी उत्सव पर हर वर्ष श्री राधामाधव देवस्थानम् (मंदिर) में विशेष पूजा अर्चना एवं भगवान लड्डू गोपाल को झूला झुलाने का छठी उत्सव होता है जिसका इंतजार यहां से जुड़े सभी भक्तों को रहता है। जन्माष्टमी का पर्व आते ही श्री राधामाधव देवस्थानम् (मंदिर) में भक्तों का दूर-दूर से आना प्रारम्भ हो जाता है। जन्मोत्सव और छठी का पूजन महाप्रसाद व भण्डारे के साथ पूर्ण होता है। यहां आने वाले भक्तों ने बताया कि यह देव स्थान बहुत ही सिद्ध और मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति करने वाला है। श्री राधामाधव के दरबार में जो भी सच्चे मन से आकर पूजा-अर्चना करता है। उसकी सभी मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति होती है।
श्री राधामाधव देवस्थानम् मंदिर में वर्ष भर सभी पर्वों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। श्री राधामाधव देवस्थानम् मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है और श्रद्धालु यहां पर आकर सुख एवं आनंद की अनुभूति करते हैं। अत्यंत प्रतिष्ठित श्री राधामाधव देवस्थानम् वर्षों से हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां देश के कोने-कोने से लोग दर्शन करने आते हैं। यहां भक्त पूजा-अर्चना के साथ-साथ भक्ति और सेवा भाव से प्रभु को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।
कुछ श्रद्धालु अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाकर मंदिर पहुंचे जहाँ बच्चों ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया और आरती की। इन नन्हे राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने पूरे मंदिर परिसर को दिव्य और वातावरण मनमोहक बना दिया। मंदिर में राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और लड्डू गोपाल भगवान की पूजा-अर्चना और आरती कर झूला झुलाया।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03