Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम छह साल का एक बालक वीर खेलते-खेलते हैदर कैनाल के नाले (Hyder Canal Nala) में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस, महापौर, नगर आयुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को भी बुलाया गया। घटना को सात घंटे से ज़्यादा समय बीत चुका है, लेकिन बच्चा अभी तक लापता है। फिलहाल गोताखोरों की टीम अभी भी उसकी तलाश कर रही है।
बता दें कि बाराबंकी के रुदौली निवासी नन्हे अपने परिवार के साथ किला चौकी के पास रामलीला मैदान में एक झोपड़ी में रहता है। नन्हे, जो कबाड़ का काम करते हैं, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास अपनी मां सावित्री और बेटों वीर (6) और शिवा (11) के साथ रहते हैं। उनके चाचा ने बताया कि परिवार एक पारिवारिक समारोह के कारण व्यस्त था। वीर शाम को पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। बाकी बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर चाचा मनोज और एक अन्य युवक वीर को बचाने के लिए नाले (Hyder Canal Nala) में कूद पड़े। नाले में कूदे युवक ने वीर का हाथ पकड़ लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह खुद डूबने लगा। इसी दौरान हाथ फिसल गया और वीर पलक झपकते ही गायब हो गया।
सूचना मिलते ही महापौर सुषमा खारवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला एवं पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महापौर ने बताया कि यह घटना दुखद है। बारिश के कारण नाले का बहाव तेज था और बच्चा बह गया होगा। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें उसे ढूंढने में जुटी हैं। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। टीम अपना काम जारी रखे हुए है।
गौरतलब है कि हैदर कैनाल (Hyder Canal Nala) लगभग 70 मीटर चौड़ी है। 15 साल पहले सदर से योजना भवन तक इस पर एलिवेटेड रोड बनाई गई थी। पास ही रामलीला मैदान है। क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि एलडीए ने हैदर नहर के बगल में नाला भी बनवाया था, लेकिन रेलिंग नहीं लगाई। अगर रेलिंग होती, तो यह हादसा नहीं होता। ये पहली बार नहीं है जब हैदर कैनाल नाले पर हादसा हुआ हो। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल