बांदाः सिर में सवार आशिकी के भूत ने नाबालिग को हत्यारा बना दिया। 22 जून की रात्रि चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चक्कर में फँसे नाबालिग ने हत्या की थी। उसके बाद से ही पुलिस परत दर परत जांच पड़ताल करते हुए आख़रिकार हत्या का खुलासा कर ही दिया। प्रेम जाल में फंसकर रात में सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या की थी। गौरतलब है कि बीती 22 जून की रात्रि चिल्ला थाना क्षेत्र डिघवट गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद पुत्र कल्लू निषाद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई थी। जिसके बाद से पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही थी। गायत्री देवी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि उसकी किसी लड़की से फ़ोन पर बातचीत होती थी। जिसका मृतक द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। जिससे आहत होकर उसने सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि जनपद बांदा थाना चिल्ला के ग्राम डिघवट में 22 जून की रात्रि के समय एक 28 वर्षीय युवक जब सो रहा था। उसे कुल्हाड़ी से चोटें पहुंचाईं गई थीं, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।
उसकी मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा अज्ञात में पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक चिल्ला व उनकी टीम के द्वारा एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया था। जिसने अपराध कबूल किया है और हत्या में प्रयोग की कुल्हाड़ी भी बरामद कराया है। खून से लथपथ कपड़े भी बरामद कराया है। जिसे किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि जो बात निकलकर सामने आई है वो ये है कि मृतक के घर के सामने कोई बालिका रहती है, जो कि 15-16 साल की है। उससे ये लड़का बात करता था। जिसका मृतक द्वारा विरोध किया जाता रहा है। जिसकी वजह से युवक को सोते समय कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई