लखनऊः फैजुल्लागंज क्षेत्र के केशवनगर और नंदपुरम इलाकों में बुखार के बढ़ते मामलों पर नगर निगम लखनऊ ने तत्काल एक्शन लेते हुए सफाई और मच्छर नियंत्रण से जुड़े अभियान तेज कर दिए हैं। फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के अंतर्गत आने वाले इन इलाकों में नगर निगम की टीमों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गली-मोहल्लों में कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई और जलभराव की रोकथाम जैसे कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।
इलाके में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए माइक्रोप्लान के तहत एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी की जा रही है। नगर निगम की स्वास्थ्य टीम सुबह और शाम नियमित रूप से इन कार्यों को अंजाम दे रही है। वार्ड में सफाई और फॉगिंग कार्यों की निगरानी आधुनिक तकनीक के जरिए की जा रही है। नगर निगम द्वारा लोकेशन और फोटो के माध्यम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे।
निगम ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। कहीं भी पानी जमा न होने दें। साथ ही किसी भी प्रकार के बुखार या बीमारी की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। निगम का कहना है कि शहरवासियों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जा रहे हैं ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह