लखनऊ, एलडीए अब गोमती नदी किनारे ग्रुप हाउसिंग लाने की तैयारी में है। शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे 51 एकड़ क्षेत्रफल में रिवर व्यू अपार्टमेंट निर्मित किये जाएंग। यहां विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं सोसाइटी में जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब, योगा सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है। दोनों परियोजनाओं को पीपीपी मोड पर विकासित किया जाएगा। जिन लोगों को यहां का काम दिया जाएगा उनको एग्रीमेंट के तीन साल में पूरा निर्माण करना होगा। इन योजनाओं के अलावा 1090 चौराहा पर भी होटल और कांप्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यद्यपि इससे पहले भी इस चौराहा पर कई काम होने थे, लेकिन बैठकों के आगे नहीं बढ़ाया जा सका है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के साथ कई अधिकारियों और इन परियोजनाओं के सम्बंध में स्टेक होल्डर्स ने बैठक की थी। इसमें प्राधिकरण ने लगभग 3300 करोड़ रूपये की दो परियोजनाएं लाने की जानकारी दी। बताया गया कि 1090 चौराहे पर होटल, कॉमर्शियल, कॉम्पलेक्स व ऑफिस स्पेस तैयार किए जाएंगे। दूसरी ओर शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे 51 एकड़ क्षेत्रफल में रिवर व्यू अपार्टमेंट निर्मित करने की जानकारी दी गई। यह दोनों परियाजनाएं पीपीपी मोड पर विकसित की जाएंगी। 1090 चौराहे पर करीब पांच एकड़ भूमि एलडीए की है। इस जमीन पर होटल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स व ऑफिस स्पेस विकसित किया जाएगा।
शहीद पथ पर ग्राम. मलेशेमऊ की 51 एकड़ भूमि को हाल ही में खाली कराया गया है। अब यहां लगभग 2500 करोड़ रूपये की लागत से ग्रुप हाउसिंग तैयार की जाएगी, जहां चार हजार परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। योजना को तीन क्लस्टर में तैयार किये जाने की तैयारी है। बिल्डिंग को आईकॉनिक बनाने के लिए इसके डिजाइन व फसाड पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि आकार लेने के बाद यह शहर की नयी पहचान बन सके। इसको 90 वर्ष की लीज पर आवंटित किया जाएगा, जिसकी लीज अवधि बढ़ायी जा सकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह