Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में मंगलवार को भूस्खलन हुआ। यहां तेज धमाके के साथ पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर आ गिरे। इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत खबर सामने आ रही है। जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह दुर्घटना अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां से हर दिन हजारों श्रद्धालु माँ वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं, भारी बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
उधर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि अर्धकुमारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। राहत और बचाव दल काम कर रहे हैं। फिलहाल माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही। इसके चलते भूस्खलन हुआ। साथ ही नदियों में पानी बढ़ गया है। इसके चलते निचले इलाकों और पहाड़ी इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। चेतावनी में कहा गया है कि 26 अगस्त को जम्मू क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर के दक्षिणी भाग में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ संवेदनशील इलाकों में बादल फटने और बाढ़ का खतरा है। भूस्खलन और पत्थर गिरने की भी संभावना है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में प्रकृति का कहर जारी है। इससे पहले मंगलवार को डोडा जिले के थाथरी में बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में पहाड़ों से आए सैलाब में 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं, जिससे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी
झांसी में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, SI परीक्षा खराब होने से थी तनाव में
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश