Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व सीएम के जन्मदिन पर राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल है। सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लालू के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ पारंपरिक अंदाज में उनके आवास पहुंचे।
इस मौके पर लालू यादव ने समर्थकों द्वारा भेंट किया गया लड्डू से बना 78 किलों का केक पारंपरिक अंदाज में तलवार से काटा। इस दौरान लालू के समर्थन में नारे भी लगाए गए। राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल लगातार जारी है। वहीं भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लालू के आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए आवास के पास ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन भी लागू किया है।
बता दें कि पार्टी के कार्यक्रता इस दिन को 'सामाजिक समरसता' के रूप में मना रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज 78 पाउंड (35 किलो से अधिक) का केक भी काटा जाएगा। लालू यादव को उनके जन्मदिन पर न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी, बल्कि कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा है। यह एक गहरा मानवीय बंधन रहा है, जो साझा मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हिम्मत के साथ उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।
समाजवादी पार्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घायु और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की प्रार्थना करती हूं।"
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।"
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को अपना आदर्श बताया। रोहिणी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत, हमारी ताकत, हमारी ढाल, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे महापुरुष, हमारे पिता को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, हैप्पी बर्थडे पापा।"
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव