अयोध्या: चुनाव आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य जोरों पर है। इस अभियान के अंतर्गत निर्वाचन आयोग ने चार तिथियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। अभियान के पहले दिन पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने करियप्पा मंडल के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर नये मतदाताओं से संवाद किया और उन्हें फार्म संख्या-6 भरवाने की प्रक्रिया को तेज किया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह को करियप्पा मंडल में प्रवासी नियुक्त किया गया है। उनके तहत क्षेत्र में मतदाता जागरूकता और संगठनात्मक समन्वय का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लल्लू सिंह ने बूथ स्तर पर कार्यरत पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोगस मतदाताओं के नाम हटाने, मृतक मतदाताओं के नामों को सूची से विलोपित करने और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं को सूची से निकालने पर विशेष ध्यान दिया जाए। पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र के मजबूत ढांचे की पहचान है। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इस प्रक्रिया को पूरी निष्ठा से लागू करें और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता का नाम सूची में सही तरीके से दर्ज हो।
लल्लू सिंह ने इस अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मताधिकार प्रदान करना और मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करना है। उन्होंने कहा कि युवा नये मतदाता लोकतंत्र की शक्ति हैं, और उन्हें इस प्रक्रिया में जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। वहीं, फर्जी और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना भी उतना ही आवश्यक है, जिससे मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बने। पूर्व सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान मंडल के अन्य पदाधिकारी जैसे रवि सोनकर और बुद्धिपाल प्रजापति समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03