लखीमपुर खीरी : भारत-नेपाल सीमा के थाना गौरीफंटा क्षेत्र स्थित सुंडा गांव में पुलिस और कस्टम ने नेपाल से तस्करी कर भारत लाए गए दो करोड़ रुपये के सेक्स टॉय बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ यादवेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुंडा क्षेत्र में थारू समुदाय के एक व्यक्ति के घर में नेपाल से लाए गए कुछ प्रतिबंधित सामान रखे गए हैं।
पुलिस, कस्टम और एसएसबी के अधिकारियों ने सुंडा क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामान बरामद किया। पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली तो करीब बीस हजार पीस सेक्स टॉय बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में ले लिया है और पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। बरामद सामान की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए टॉय राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की है। सीओ ने यह भी बताया कि पकड़े गए सेक्स टॉय चाइन में बनाए गए हैं। तस्करी कर सुंडा क्षेत्र में लाए जा रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह