Kulgam Encounter: जम्मू कश्मीर में दहशतगर्दों के खिलाफ सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। 1 अगस्त से कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है। इस मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सेना ने इस पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन अखल' नाम दिया है। फिलहाल सेना का सर्च अभियान अभी भी जारी है।
शनिवार को सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों को नजदीक आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले एक आतंकवादी मारा गया था और अब एक और आतंकवादी मारा गया है। उन्होंने बताया कि सेना इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
इससे पहले सुबह, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में पुलवामा निवासी आतंकवादी हारिस नज़ीर डार मारा गया। अभियान के दौरान एके-47 राइफल, एके मैगजीन और ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इससे पहले, अनंतनाग में हथियारों के जखीरे के साथ तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था और पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने का दावा किया गया था। सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार शाम कुलगाम जिले के देवसर इलाके के अखल में तलाशी अभियान शुरू किया था। बताया जा रहा है कि इलाके में तीन से चार आतंकवादी देखे गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह