कोटाः इको क्लब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाउसिंग बोर्ड केशवपुरा एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड कब बुलबुल एवं स्काउट गाइड ग्रुप द्वारा स्वर्गीय सेठ प्रभु लाल - कल्याणी बाई जायसवाल की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के चित्तौड़ प्रांत संयोजक रामविलास थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ स्काउट बृज सुंदर मीना ने की। विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी महावर थीं। इको क्लब प्रभारी प्रकाश जायसवाल ने बताया कि पखवाड़ा 12 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन सोमवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली गई।
जिसे भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन एवं समाजसेवी पवन दिलावर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राकेश जैन ने कहा कि धर्मपरायण लोगों की स्मृति में सेवा गतिविधियां अच्छी पहल है। रामविलास ने कहा कि प्राकृतिक चीजों के लिए हम सभी के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। धरती को हरा-भरा बनाने के लिए हमें जल, जमीन व वायु को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। इस अवसर पर सीओ गाइड प्रीति कुमारी, शिक्षा सहकारिता उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमुना लाल गुर्जर, निदेशक रवि गौतम, दिनेश मीना सहित इको क्लब सदस्य, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर व क्यूब बुलबुल मौजूद रहे।
स्काउट गाइड जिला प्रमुख प्रकाश जायसवाल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जल एवं पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता, पॉलीथिन मुक्त कोटा, नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा पर जनजागरूकता रैलियां व मानव श्रृंखला, वंचित बस्तियों में कपड़े, जूते व साबुन का वितरण, अस्पतालों व अनाथालयों में फलों का वितरण, जंगलों में पक्षियों को दाना-पानी, गायों को चारा, विद्यालयों, श्मशान घाटों व सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम, विद्यालय सौंदर्यीकरण में सहयोग, स्काउट गाइड, क्यूब बुलबुल, रोवर्स रेंजर्स व यूनिट लीडर्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं व गतिविधियां आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा