कोटाः बरसात का मौसम आने वाला है और शहर में नालों और सीवरों की स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में नगर निगम कोटा उत्तर के उप महापौर फरीदुद्दीन सोनू कुरैशी ने आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर को पत्र भेजकर कहा कि शहर में नालों की स्थिति बहुत खराब है।
बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही नगर निगम कोटा उत्तर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर में नियमित सफाई नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही शहर के निचले इलाकों जैसे घंटाघर, चश्मे की बावड़ी, चंद्रघटा में कचरा बहकर आ रहा है और नालों को अवरुद्ध कर रहा है। इस क्षेत्र में बड़े और पुराने नाले हैं, जो हल्की बारिश में ही ओवरफ्लो हो जाते हैं।
जिसके कारण शहर के निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं। चश्मे की बावड़ी का नाला शहर का बड़ा और पुराना नाला है जो कचरे से भरा हुआ है, जिसकी बारिश से पहले सफाई जरूरी है। ताकि बारिश में जलभराव की समस्या पैदा न हो और आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित में शहर के सभी नालों की सफाई और मरम्मत की जरूरत है। जहां सफाई हो रही है, वहां महज औपचारिकता है। बड़े नालों की सफाई चेन माउंटेन मशीन, जेसीबी और क्रेन की मदद से कराना बहुत जरूरी है। साथ ही कई नाले टूटे हुए हैं, चैंबर जाम हैं, ऐसे में इनकी जल्द मरम्मत कराना बहुत जरूरी है, नहीं तो पानी सड़कों पर, घरों में आएगा और बीमारियां फैलेंगी। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए संबंधितों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के आदेश दिए जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह