सुल्तानपुर। जनपद में खाद संकट, कालाबाजारी और किसानों की अनदेखी को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। इस दौरान, उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर घंटों विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से चार मांगें रखी गईं:
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान सुबह से समितियों पर लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिलती। राणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि किसानों को खाद, पानी और बिजली देने की बजाय लाठियां दी जा रही हैं, जो बेहद निंदनीय है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एआईसीसी सदस्य बीपी सिंह ने कहा कि भाजपा को किसानों की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है, और चुनाव के बाद उनके हितों को भुला दिया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
इस प्रदर्शन में निखिलेश सरोज, स्वेच्छा सिंह, नफीस फारूकी, मनोज तिवारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सलाहुद्दीन हाशमी, अपरबल सिंह, रियाज अहमद, अरुण त्रिपाठी, अतहर नवाब, ओम प्रकाश त्रिपाठी और मोहम्मद अनवर समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज