सीकरः खाटूश्यामजी खाटू धाम में बाबा श्याम के दो दिवसीय मासिक मेले में गुरुवार को श्याम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में मोहनी एकादशी पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शनों के लिए पहुंचे।
बाबा के दर पर माथा टेक कर अपने परिवार के कारोबार के लिए प्रार्थना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार बाबा श्याम का श्रृंगार सफेद फूलों के साथ रंग-बिरंगे फूलों से बेहद सुंदर तरीके से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मेले में सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। हाई अलर्ट को देखते हुए पुलिस, आरएसी, होमगार्ड व निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे हैं और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से पेयजल, चिकित्सा सुविधा व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। कस्बे में चल रही धर्मशालाओं में भजन संध्या व भंडारा जैसी धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह