Khan Sir Reception Party: जाने-माने टीचर और यूट्यूबर खान सर ने 24 जून (मंगलवार) को अपनी तीसरी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल किया गया था। जिसमें बिहार समेत देश के कोने-कोने से 50 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इस पार्टी में 156 तरह की चीजें रखी गई थीं। खान सर की पार्टी पूरे एक हफ्ते तक चलेगी। आज की पार्टी में NEET के छात्र भी शामिल हुए।
दरअसल खान सर की तीसरी रिसेप्शन पार्टी सिर्फ लड़कों (छात्रों) को ही बुलाया गया था। इस पार्टी में नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, पंजाबी, सिंधी, चाइनीज, वेज और नॉनवेज जैसे तमाम स्वाद शामिल थे। खान सर खुद छात्रों को खाना परोस रहे थे और पार्टी की व्यवस्था भी संभाल रहे थे। इस मौके पर पार्टी में पहुंचे छात्र खान सर के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। वहीं खान सर छात्रों का स्वागत करते नजर आए।
इससे पहले 20 जून को आयोजित रिसेप्शन पार्टी में सिर्फ लड़कियों को ही बुलाया गया था। जिसमें 25 हजार लड़कियां शामिल हुई थीं। उस समारोह में भी 150 से ज्यादा व्यंजन थे। हालांकि, गोलगप्पे के स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई थी। वहीं 2 जून को खान सर ने शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें बिहार के राज्यपाल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के तमाम मंत्री समेत कई VVIP हस्तियां शामिल हुई थीं।
बता दें कि खान सर की शादी ए.एस. खान से हुई है। हालांकि खान सर की पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि वह बिहार की ही रहने वाली है। खान सर ने शादी के बारे में सबसे पहले लाइव क्लास में अपने छात्रों को बताया था। मजाकिया लहजे में उन्होंने छात्रों से कहा था कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी शादी हो गई थी। खान सर ने कहा था कि तुम मेरे सबसे करीब हो, मेरा वजूद तुम्हारी वजह से है, इसलिए मैं ये बात सबसे पहले तुम्हें बता रहा हूं। खान सर का वीडियो वायरल होते ही बधाइयों का तांता लग गया।
गौरतलब है कि खान सर पटना में जीएस रिसर्च सेंटर चलाते हैं। खान सर अपनी अनूठी शिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं। वे जटिल और कठिन विषयों को भी सरल तरीके से समझाने के लिए फेमस हैं। साथ ही हजारों छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग लेते हैं। खान सर का कहना है कि "हमारा उद्देश्य है कि बच्चों को वो सम्मान मिले जिसके वो हकदार हैं। लोग अक्सर उन्हें हल्के में लेते हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि ये बच्चे ऐसी ऊंचाइयों को छुएं कि दुनिया उन्हें सलाम करे।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई