लखनऊ: कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले के विरोध में आज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ ने एक मौन, परंतु भावनात्मक प्रतिरोध व्यक्त करते हुए शांति मार्च का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के नेतृत्व में यह मार्च शाम 4 बजे एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक से आरंभ होकर शहीद स्मारक तक पहुँचा। मार्च में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने स्वयं भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध देशभर में एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की। उन्होंने इस जघन्य घटना को “राष्ट्र की आत्मा पर हमला” बताते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि हम एक स्वर में कहें – आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इस शांति मार्च में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और चिकित्सा स्टाफ सहित लगभग एक हजार से अधिक लोग सम्मिलित हुए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. के.के. सिंह ने इस मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा कि केजीएमयू का हर सदस्य शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है और यह मार्च केवल एक विरोध नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मार्च में प्रमुख रूप से शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अनित परिहार, डॉ. अविनाश अग्रवाल, डॉ. बी.के. ओझा, डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव, डॉ. पवित्र रस्तोगी, डॉ. सुहैल, डॉ. अमरीश कुमार, डॉ. यू.एस. पाल, डॉ. विश्वजीत सिंह, आर.डी.ए. अध्यक्ष डॉ. दिव्यांश सिंह, कर्मचारी परिषद अध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, नर्सिंग एसोसिएशन की यदुनंदनी और प्रवीण गंगवार समेत अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
शहीद स्मारक पर सभा का आयोजन हुआ जहाँ वक्ताओं ने आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत की तीव्र निंदा करते हुए भारत सरकार से इस प्रकार की घटनाओं पर निर्णायक कार्रवाई की माँग की। वक्ताओं ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में मासूम नागरिकों की जान न जाए। सभा के अंत में हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और फिर कार्यक्रम का समापन किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल