Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार सुबह हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 23 माह की बच्ची सहित 7 लोगों की मौत हो गई। गौरीकुंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं इस हादसे के तुरंत बाद चार धाम (char dham yatra) में हेलीकॉप्टर सेवा पर तत्काल रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। पर्यटन एवं नोडल अधिकारी हेली राहुल चौबे ने जानकारी दी है कि इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद यूकेएडीए और डीजीसीए ने चारों धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी है।
बता दें कि आज यानी 15 जून को सुबह करीब 5.17 बजे आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ से उड़ा था। लेकिन खराब मौसम के कारण गौरीकुंड के पास हार्ड लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री सवार थे। इनमें एक बच्चा भी था। इस हादसे में सभी की मौत हो गई। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद यात्रियों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि चारधाम मार्ग पर 40 दिनों में ये पांचवां हेलीकॉप्टर हादसा है। इन दुर्घटनाओं में कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है।
इससे पहले, 8 मई को उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश था जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। इन दुर्घटनाओं ने केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा हादसे के बाद प्रशासन से हेलीकॉप्टर सेवाओं के सुरक्षा नियमों की समीक्षा करने की मांग की जा रही है। हादसे के बाद उत्तराखंड प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के साथ-साथ मौसम की स्थिति की भी जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले 9 दिनों में यह दूसरा हेलीकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 7 जून को बडासू हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर की सिरसी में क्रैश लैंडिंग हुई थी। हालांकि इस हादसे में सभी 6 लोग सुरक्षित थे। इस घटना को देखते हुए डीजीसीए ने कार्रवाई करते हुए क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालन को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही हेलीकॉप्टर हादसे हो रहे हैं। पिछले 40 दिनों में 5 बड़े हादसे हो चुके हैं। इन दो हादसों में 13 लोगों की जान जा चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल