भरतपुरः जिले के बयाना क्षेत्र के निवासी कौशिक शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले और राजस्थान का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहरी विकास विजन से प्रेरित सिटीक्वेस्ट गेम में कौशिक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को भारत में 10वां, राजस्थान में पहला और राज्य रैंकिंग में चौथे स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सिटीक्वेस्ट एक शैक्षणिक गेम है जिसे भारत के शहरी विकास और नीति आयोग द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया है। इसमें देश के 56 प्रमुख शहरों की विकास यात्रा को कार्ड गेम के माध्यम से रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
कौशिक शर्मा की इस बड़ी उपलब्धि के कारण उनका चयन भारत सरकार द्वारा आयोजित WAVES 2025 समिट के लिए हुआ है, जो 1 मई से 4 मई 2025 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित होने जा रहा है। WAVES 2025 दुनिया का पहला वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट है, जो भारत के तेजी से बढ़ते मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को वैश्विक मंच पर पेश करेगा।
इस ऐतिहासिक समिट में देश-विदेश के क्रिएटर, इनोवेटर और निवेशक हिस्सा लेंगे। सबसे गर्व की बात यह है कि पूरे राजस्थान से केवल कौशिक शर्मा का चयन हुआ है और वे अकेले ही राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। भरतपुर जिले के लिए यह गौरव का अभूतपूर्व क्षण है। कौशिक शर्मा ने कहा: "मुझे गर्व है कि मैं WAVES 2025 जैसे वैश्विक मंच पर अपने जिले बयाना और राजस्थान का नाम रोशन करने जा रहा हूं। यह अवसर मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करूंगा।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई