Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। यह हादसा रात करीब एक बजे कुर्सेला थाना क्षेत्र के एसएच 77 दियारा चांदपुर टीकापट्टी बजरंगबली मंदिर के पास हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक बारात पूर्णिया के बड़हरा कोठी डिबरा बाजार से कुरसेला के समीप कोसकीपुर गांव जा रही थी। दियारा चांदपुर पुल के समीप सड़क पर रखे मकई के ढेर पर स्कॉर्पियो का पहिया चढ़ जाने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े मकई लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो परखच्चे उड़ गए। जिससे सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने आठ को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार में सभी परिजन व रिश्तेदार सवार थे।
बताया जा रहा रहा है कि सड़क पर मकई सुखाने व मकई लोड करने वाले लोगों के कारण आए दिन सड़क हादसे होती रहते हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण नेशनल हाईवे और राज्य राजमार्ग पर आधी सड़कों पर मक्का सुखाने के लिए फैला दिया जाता है, जिसका खामियाजा सड़क पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई