Karni Sena Protest: राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर करणी सेना ने सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। पुलिस ने लाठियां भांजी तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। अचानक हुए पथराव से पुलिस के पसीने छूट गए। बताया जा रहा है कि पथराव में इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
दरअसल, राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर का घेराव करने करणी सेना पहुंची थी। हालांकि यहां पहले से ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए घर के मुख्य गेट से अंदर घुसने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे हिंसक हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां रखी कुर्सियां फेंकी। लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
रामजी लाल सुमन ने संसद में कहा था कि अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होंगे। हम बाबर की आलोचना करते हैं। लेकिन राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते? रामजी लाल के इस बयान पर काफी बवाल मचा था।
दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि भाजपा वालों का जुमला बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर बाबर को कौन लाया? राणा सांगा इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को भारत लाए थे। अगर मुसलमान बाबर के वंशज हैं तो आप गद्दार राणा सांगा के वंशज हैं। सुमन शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव