लखनऊ : यूपी का औद्योगिक नगर कहे जाने वाला कानपुर अब इलेक्ट्रिक व्हीकल का हब बनेगा। इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कानपुर के भीमसेन गांव के समीप 500 एकड़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्क का निर्माण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से इसका खाका तैयार कराया गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के इलाके में इलेक्ट्रिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
परियोजना की अनुमानित लागत करीब 700 करोड़ रुपये है। इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्क का निर्माण सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर किया जाएगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्क में इलेक्ट्रिक मोटर, चेसिस, स्टील पार्ट्स और लिथियम-आयन सेल निर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। साथ ही लिथियम-आयन बैटरी असेंबली इकाई, चार्जर, कंट्रोलर, और इलेक्ट्रॉनिक घटकों के उत्पादन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ईवी पार्क में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।
परियोजना के तहत एक ईवी सहायक क्लस्टर भी विकसित किया जाएगा। यह आसपास के इलाकों के छोटे व मध्यम उद्यमों को ईवी के पुर्जों के उत्पादन में सहयोग करेगा। डीएफसीसी कॉरिडोर के पास होने के चलते यह पार्क लाजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी के मामले में लाभकारी साबित होगा। इलेक्ट्रिक पार्क के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी की जा रही है। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद परियोजना पर काम शुरू होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई