लखनऊ, कालीदास चौराहे से डीजीपी आवास के बीच हैदर कैनाल के किनारे ग्रीन वैली बनाई जाएगी। इस क्षेत्र में देसी प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाये जाएंगे। सुबह और शाम के समय टहलने के लिए दोनों तरफ पाथ-वे बनाया जाएगा। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए कैफेटेरिया तथा इंटरटेनमेंट जोन विकसित किया जाएगा। यह जानकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की ओर से दी गई है। उन्होंने हाल में ही जोन-6 में कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया था।
कालीदास चौराहे से डीजीपी आवास के मध्य 950 मीटर लंबाई में हैदर कैनाल का सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 20 करोड़ रूपये खर्च कराए जा रहे हैं। इसमें आरसीसी नाला, स्लोप पर रेलिंग तथा नाले के दोनों तरफ पाथ-वे बनाया जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि भविष्य में यह स्थान लोगों के मनोरंजन का केन्द्र बनेगा। अभी से यहां की खाली भूमि को ग्रीन स्पेस में के रूप में बदला जा रहा है। इस क्षेत्र में देसी प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ हॉर्टीकल्चर को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां पर गार्ड रूम और बैठने की जगह तैयार की जा रही है। इसके अलावा यहां लोगों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया व इंटरटेन्मेंट जोन विकसित किया जाएगा, जिसके लिए आरएफपी तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।
1090 चौराहा से डीजीपी आवास के बीच करीब 3.6 करोड़ रूपये 920 मीटर लंबी बंधा रोड तैयार करने में खर्च किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि जल्द ही काम पूरा करें। लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिलने से जाम की समस्या नहीं रहेगी। इससे 1090 चौराहे पर ट्रैफिक का लोड कम होगा और यातायात सुगम बनेगा। इसके अलावा बटलर झील के पास भी काम चल रहा है। इस क्षेत्र में कैफेटेरिया, गजीबो, पेडेस्ट्रियन ब्रिज, पाथ-वे, लाइटिंग, हॉर्टीकल्चर एवं व्यूइंग डेक कार्य पूरा किया जा रहा है।
एसटीपी से झील तक पाइप लाइन बिछाने पर जोर दिया जा रहा है। इस लाइन को कनेक्ट करने के लिए कहा गया है। इसके बाद झील में जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। बटलर पैलेस में भी कई अन्य स्थानों की तरह फसाड लाइट लगाई जा रही हैं। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कराकर दूसरे चरण का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये गये। उधर, उपाध्यक्ष ने गोमती नगर स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में भी ध्यान रखने के लिए कहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा