Husband Murder in Meerut : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जीवन लीला समाप्त करने की साजिश रची। यह मामला जिले के रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है, जहां काजल नामक महिला ने अपने प्रेमी आकाश और उसके दोस्त बादल के साथ मिलकर पति अनिल की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि काजल और आकाश के बीच अवैध संबंध थे, उन दोनों के रिश्ते के बारे में गांववालों को भी पता चल चुका था। इस रिश्ते के चलते काजल और अनिल के बीच तनाव रहने लगा। 26 अक्टूबर को अनिल के लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज की गई थी, लेकिन मामला तब उलझा जब 5 नवंबर को अनिल के भाई ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी काजल, प्रेमी आकाश और आकाश के दोस्त बादल ने मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद जांच में तेजी की और उसके बाद पता चला कि काजल और आकाश ने मिलकर अनिल को नशे की गोलियां खिलाईं। गोलियों से अचेत होने के बाद, काजल और उसके साथियों ने अनिल को बाइक से सिवाल खास गंग नहर पुल तक लाया। यहां काजल ने अपने दुपट्टे से अनिल का गला घोंटने की कोशिश भी की। लेकिन अनिल की सांसे तब भी चली रही थीं। तब काजल और उसके दोनों साथी ने उसे अधमरी हालत में नहर में फेंक दिया। इसके बाद, साक्ष्य को छिपाने के लिए काजल ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दुपट्टे को पास की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दुपट्टा और नशे की गोलियों के पत्ते को बरामद किया है।
पुलिस ने काजल, आकाश और बादल को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पूछताछ में अपने अपराध को कबूल कर लिया है। हालांकि, अनिल का शव अभी तक गंग नहर से बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही शव को बरामद कर लिया जाएगा। यह पहला मामला नहीं है जब मेरठ में किसी पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची हो। इससे पहले, 2016 में मुस्कान और 2023 में अंजलि ने भी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या की थी। इन घटनाओं ने मेरठ जिले को एक बार फिर स्तब्ध कर दिया है, जहां प्रेम और प्रतिशोध के कारण घातक अपराधों का सिलसिला जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई