JNU Slogan Controversy: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हाल ही में हुई भड़काऊ नारेबाजी की घटना को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। विहिप ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की आड़ में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाए।
विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ मनमानी करने की छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि “कब्र खोदने जैसे नारे न केवल सामाजिक सौहार्द को चोट पहुंचाते हैं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरे का संकेत देते हैं।” उनका कहना था कि ऐसे नारे देशवासियों को अंदरूनी खतरों की याद दिलाते हैं और यह सिखाते हैं कि आज़ादी की रक्षा के लिए निरंतर सतर्क रहना आवश्यक है।
बयान में कहा गया कि जेएनयू की शैक्षणिक और बौद्धिक गरिमा को बार-बार प्रधानमंत्री और अन्य संवैधानिक संस्थानों को निशाना बनाने वाले भद्दे नारों से नुकसान पहुंचाया गया है। इस बार कथित तौर पर उकसावे की वजह दिल्ली दंगों के आरोपित उमर खालिद और शरजील इमाम को ज़मानत न मिलना बताया गया।
विहिप ने इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निष्कर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने पाया है कि अभियोजन पक्ष के पास दोनों आरोपितों के खिलाफ दंगों में शामिल होने से जुड़े सीधे और पुष्टि करने वाले सबूत मौजूद हैं। अदालत ने वर्ष 2020 में दिल्ली में हिंदुओं पर हुए सुनियोजित हमलों के पीछे बड़े षड्यंत्र में उनकी केंद्रीय भूमिका पर भी ध्यान दिया है।
आलोक कुमार ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम पर देश की एकता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ साज़िश रचने जैसे गंभीर आरोप हैं। उन्होंने इसे जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि सभी को संयम बरतते हुए न्यायिक प्रक्रिया और ट्रायल का इंतज़ार करना चाहिए, जहां आरोपितों को अपनी बेगुनाही साबित करने का अवसर मिलेगा।
विहिप अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ मुट्ठी भर लोगों ने सब्र रखने के बजाय आधी रात को जेएनयू परिसर का माहौल खराब करने का दुस्साहस किया। उन्होंने इस कृत्य को शर्मनाक और कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं विश्वविद्यालय की छवि और शैक्षणिक वातावरण को नुकसान पहुंचाती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार