झुंझुनूः निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को कस्बे के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। निर्जला एकादशी के अवसर पर महिलाओं ने नाच-गाकर अपने आराध्य को प्रसन्न किया और दान-दक्षिणा दी। गोपीनाथ मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर, श्याम मंदिर, राजाधिराज केशव राय मंदिर सहित कस्बे के सभी मंदिरों में निर्जला एकादशी के अवसर पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी मनीष महाराज ने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी मनीष महाराज के अनुसार माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। किसी गरीब को जल, भोजन, वस्त्र, जूते या छाता दान करने से बड़ा पुण्य मिलता है। मनीष महाराज ने आगे बताया कि निर्जला एकादशी शब्द का अर्थ होता है बिना पानी के यानि इस व्रत में अन्न नहीं खाया जाता गोपीनाथ मंदिर के पुजारी प्रदीप महाराज व प्रमोद महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्जला एकादशी व्रत को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पूरे वर्ष की सभी एकादशियों का फल प्राप्त होता है। यह दिन भक्ति, संयम व तप का प्रतीक है।
कस्बे के मुख्य मार्गों पर समाजसेवी व दानवीरों ने दिनभर नगरवासियों को नींबू पानी व शर्बत वितरित किया। कस्बे के राजाधिराज केशव राय के मंदिर में भी महिलाओं ने निर्जला एकादशी पर नाच-गाकर भगवान को प्रसन्न किया। सांवरिया सेठ मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, श्याम मंदिर, बिहारी के मंदिर सहित कस्बे के सभी मंदिरों में निर्जला एकादशी पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई