Jharkhand Weather: प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 48 घंटों से राज्य के अलग-अलग इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Jharkhand Heavy Rain ) से कोहराम मचा हुआ है। भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, हजारीबाग,चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। वहीं बारिश से घर गिरने , पुल बहने, कुएं धंसने, बिजली गिरने और सड़क हादसों की 20 से अधिक घटनाएं हुईं है। इन हादसों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए है। वहीं कई जगहों पर पानी के तेज बहाव में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात करना पड़ा है।
बता दें कि बुधवार को ही राज्य सरकार ने रांची, खूंटी और गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा जिले में रेड अलर्ट और चतरा, पलामू ,गढ़वा, रामगढ़ और कोडरमा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इन जिलों की अधिकांश नदियां उफान पर हैं और कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार तक अपने घरों से बाहर न निकलें, जब तक कि बहुत जरूरी काम न हो। भारी बारिश के चलते रांची समेत कई जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड के सोमर बाजार मोहल्ले में एक अर्धनिर्मित कुएं में पास में खेल रहे दो बच्चे अचानक कुएं की मिट्टी ढह जाने से डूब गए। उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन गुरुवार दोपहर जब दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके अलावा खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा गांव में गुरुवार को मिट्टी की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब राजकुमार मिट्टी की छत से पानी गिरने से रोकने के लिए घर की मरम्मत में व्यस्त था।
साथ ही जिले अड़की थाना क्षेत्र में सोनपुर और डोरेया के बीच करकरी नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर बुधवार शाम जलस्तर बढ़ने से छह मजदूर फंस गए। जो पूरी रात पुल पर ही फंसे रहे। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। इसके अलावा सिमडेगा-खूंटी के बीच पेलोल गांव में बनई नदी पर बना पुल बारिश के कारण ढह गया। इससे सिमडेगा के रास्ते ओडिशा का संपर्क टूट गया है। टूटे पुल पर एक ट्रक भी फंसा हुआ है।
वहीं रांची जिले सपाही नदी के आसपास के इलाके पानी में डूब गए हैं। पानी में फंसे 25 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। लातेहार के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के तेतरियाखांड कोलियरी में एक ट्रक पानी के साथ बहकर नदी में गिर गया। जमशेदपुर में टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाली बोड़ाम-पटमदा सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। रामगढ़ के रजरप्पा में भारी बारिश के कारण भैरवी नदी में जलस्तर बढ़ने से कई दुकानें जलमग्न हो गई हैं।
हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव वाली सड़क पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इससे पहले बुधवार को जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई थी। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चक्रधरपुर में बारिश के कारण मिट्टी का घर गिरने से एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे घायल हो गए। झारखंड में लगातार हो रही बारिश से करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा