Jharkhand Naxali Encounter: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 12 घंटे से हथियारबंद नक्सलियों के साथ चल रही मुठभेड़ में पुलिस ने एक शीर्ष नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है। मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद की गई है। तुलसी भुइयां पर 15 लाख रुपये के इनाम था। सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक जारी है।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों को गोली लगी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पलामू एसपी रिश्मा रमेशन समेत सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र सीताचुआं में 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी नितेश के दस्ते के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस दस्ते में 10 लाख रुपये का इनामी संजय गोदाराम भी शामिल है। सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ सर्च अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी उन्हें घेरकर जवाबी फायरिंग की।
इससे पहले सोमवार को पुलिस ने पड़ोसी जिले लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया था। इसके साथ ही 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार किया था। 24 मई को लातेहार के इचवार जंगल में मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी पप्पू लोहरा को भी मार गिराया था।
10 लाख रुपये के इनामी नक्सली और 5 लाख रुपये के इनामी प्रभात लोहरा को मार गिराया गया, जबकि एक घायल नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले 21 अप्रैल को झारखंड के बोकारो जिले के लालपानी के लुगु पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी समेत आठ नक्सली मारे गए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह