Jharkhand Family Murder : झारखंड में दुमका जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के हंसडीहा थाना इलाके के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और क्यों की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी और दो बच्चों की घर में सोते समय हत्या कर दी गई, जबकि पति का शव करीब 500 मीटर दूर एक खेत में मिला। सुबह जब गांव वाले शौच के लिए निकले तो घर में शव पड़े देखकर चौंक गए। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूनचा दी गई। शुरुआती जांच के आधार पर, पुलिस का मानना है कि बीरेंद्र ने देर रात अपनी पत्नी और बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर घर से कुछ दूर एक खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुमका के SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि घटना का सही कारण पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।
बताया जा रहा है कि आरती कुमारी कुछ दिनों से अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। बीरेंद्र उसे और बच्चों को शनिवार को घर ले आया था। रविवार सुबह जब गांव वाले खेत पर गए, तो उन्हें बीरेंद्र की लाश मिली, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर से तीनों लाशें बरामद कीं। उनके गले पर रस्सी के निशान साफ दिख रहे थे। मरने वालों में बीरेंद्र मांझी (32), उनकी पत्नी आरती कुमारी (28), और दो छोटे बच्चे रोही (5) और विराज (3) शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए, एक फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।
फिलहाल टीम ने मौके से जरूरी सैंपल इकट्ठा किए हैं। पुलिस का कहना है कि वे घटना के पीछे का मकसद पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय गांव वालों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और आर्थिक हालात शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल