झांसी : महानगर में लगातार हो रही तेज़ बारिश और कड़ी धूप के कारण अब जलजनित एवं वायुजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसमी उतार-चढ़ाव की वजह से विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनप रहे हैं, जिससे आम जनता को सांस लेने में परेशानी, बुखार, खांसी और फंगल इन्फेक्शन जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग इन संक्रमणों का शिकार जल्दी हो रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामबाबू सिंह के अनुसार, "बदलते तापमान में इस तरह के बैक्टीरिया, वायरस और फंगस बहुत तेजी से पनपते और संक्रमण फैलाते हैं। लोगों को अपने खान-पान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।" उन्होंने ठंडे पदार्थों और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचने की सलाह दी।
डॉ. सिंह ने बताया कि वायरल संक्रमण की शुरुआत गले में खराश, जुकाम, खांसी और हाई फीवर से होती है। यदि समय पर इलाज न कराया जाए तो यह निमोनिया में भी बदल सकता है, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 14-15% मरीज वायरल निमोनिया से पीड़ित भर्ती हो रहे हैं, जबकि डेढ़ महीने पहले इनकी संख्या नगण्य थी।
बारिश के इस मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण फंगल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या में भी भारी वृद्धि देखी जा रही है। त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया, "इस बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन के रोगियों की संख्या लगभग 40% तक बढ़ गई है।" उन्होंने लोगों को शुरुआती दौर में सीधे केमिस्ट से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी, क्योंकि गलत इलाज से समस्या दोबारा उभर सकती है।
इसके अलावा, वातावरण में नमी की वजह से अस्थमा रोगियों को भी काफी परेशानी हो रही है। उन्हें सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उनकी दवा की खुराक भी बढ़ानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज झांसी के एचओडी डॉ. शास्त्री ने बताया कि नमी भरा वातावरण बैक्टीरिया, फंगस और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां प्रदान करता है, जिससे संक्रमण आसानी से फैलता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल