झांसीः जनपद के उल्दन थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। वह गांव में 28 अप्रैल को धार्मिक स्थान पर भंडारा खाने गई थी। लौटते वक्त एक युवक उसे झाड़ियों में खींंच ले गया और दरिंदगी की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। जब परिजन लड़की की तलाश करते हुए पहुंचे, तो नाबालिग बच्ची झाड़ियों में बेसुध पड़ी मिली। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना उल्दन के ग्राम बेहटा में रविन्द्र कुशवाहा ने गांव में भण्डारा करवाया था, जिसमें राहुल कुशवाहा भी भंडारे में आया था और सैकडों की संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। सोमवार की रात को 15 साल की एक नाबालिग लड़की भी भंडारा खाने के लिए गई थी। रात को वह खाना खाकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी राहुल कुशवाहा उसे पकड़कर जबरन झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। नाबालिग लड़की बेसुध हो गई, तो उसकी हालत देखकर वह मौके से भाग गया।
रात में काफी देर तक पीड़िता घर नहीं लौटी, तो परिजन भंडारा स्थल पर पहुंच गए। यहां पता चला कि वो काफी देर पहले ही घर के लिए निकल चुकी है। इसके बाद परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। खोज-बीन के दौरान रास्ते में झाड़ियों के बीच वह बेसुध हालत में मिली। परिजन उसे घर ले गए। होश में आने के बाद पीड़िता ने आपबीती बताई और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में उल्दन थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि पिता की तहरीर पर राहुल कुशवाहा पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई