झांसी: झांसी के थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रेवन से एक मामला सामने आया है जहां एक युवक की प्रेमिका अपने बच्चे को लेकर उसके घर पहुंच गई और अपने प्रेमी से मिलने की जिद करने लगी। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी के घरवालों ने उसे कहीं गायब कर दिया है। ये बच्चा आकाश यादव का है। प्रेमिका ने बताया कि उसका ग्राम रेवन निवासी आकाश से प्रेम प्रसंग था। दोनों बातें करते थे। वर्ष 2022 में प्रेमिका की शादी छतरपुर मध्य प्रदेश में हो गई।
महिला करीब तीन महीने तक अपने घर में ही रही। इसके बाद वो आकाश के साथ गुरसराय चली गई। और दोनों गुरसराय में रहने लगे। इसी बीच उन्हें एक लड़का हुआ। बताया कि 15 जुलाई को युवक घर से ये कहकर गया था कि वो रेवन गांव जा रहा है। लेकिन इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। फिर वो उसे ढूंढते हुए अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां उसे पता चला कि उसके प्रेमी की करीब डेढ़ साल पहले शादी हो चुकी है और उसके प्रेमी ने उसे अपनी शादी की भनक तक नहीं लगने दी। प्रेमी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ी वह प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसके परिजनों ने उसके प्रेमी को कहीं छिपा रखा है। उसने इसकी सूचना टोड़ी फतेहपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया गया है कि पिछले तीन दिनों से महिला अपने प्रेमी के घर के बाहर अपने बच्चे के साथ भूखी-प्यासी बैठी है। प्रेमिका ने अपने प्रेमी और बच्चे की फोटो दिखाकर उसके साथ रहने का दावा किया। वहीं युवक की पत्नी ने कहा कि घर पर आई महिला झूठे आरोप लगा रही है। और अगर मेरा पति गलत है तो मैं भी कार्रवाई की मांग करती हूं। न तो वह कभी गायब हुआ है और न ही ऐसा कोई प्रेम प्रसंग है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई