झांसीः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई में गरौठा थाना पुलिस ने 3 कुख्यात चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार चोरों के पास से 5 सोलर प्लेट के साथ एक अवैध हथियार और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार चोर झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र के निवासी रानू उर्फ दीन मोहम्मद पुत्र बशीर खान, राशिद पुत्र हैदर खान, रहमान पुत्र शमशेर खान हैं। इन्हें गरौठा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भदरवारा खुर्द स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
उलदन थाना पुलिस ने ग्राम नोटा में अजय राय के घर के सामने बने चबूतरे से 12 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए जुआरियों में मानवेंद्र साहू पुत्र राजाराम, अजय राय पुत्र जीवन लाल राय, पंकज पटेल पुत्र मुलायम सिंह, प्यारेलाल बरार पुत्र गोविंदे, राजू पटेल पुत्र ओमप्रकाश, तेजसिंह पटेल पुत्र गोकुल पटेल, तेजसिंह कोरी पुत्र स्वर्गीय ध्यानी लाल, सुनील बरार पुत्र मनोहरलाल, लवकुश पटेल पुत्र अशोक कुमार, करण सिंह पटेल पुत्र सरमन लाल पटेल, गजेंद्र पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल, राहुल राय पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल राय शामिल हैं। उल्दन पुलिस ने सभी जुआरियों के पास से 29690 रुपये और ताश के 104 पत्ते बरामद किए हैं। उल्दन पुलिस सभी जुआरियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बबीना पुलिस ने चेकिंग के दौरान झांसी ललितपुर रोड हाईवे पर बबीना टोल प्लाजा के पास मनकुआं जाने वाले जंगली रास्ते पर संदिग्धों से 21 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया और मध्य प्रदेश निवासी लक्ष्मीनारायण और भाव सिंह नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अवैध गांजे की कीमत 4,20,000 रुपये आंकी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03