झांसी: मोंठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मून इंटरनेशनल स्कूल के पास पुलिस चेकिंग चल रही थी। स्वाट और मोंठ पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे सवार एक व्यक्ति निकला। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन आरोपी वाहन को कच्चे रास्ते पर निकालकर भागने लगा।
इसी बीच आरोपी फिसलकर कच्चे रास्ते पर गिर गया और गिरते ही उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस जवाबी फायरिंग में एक गोली एसएचओ मोंठ की जैकेट में लगी और पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने वीरेंद्र राजपूत पुत्र संतोष राजपूत निवासी चिरगांव को रुकने के लिए कहा था लेकिन अपराधी रुकने की बजाय वाहन को कच्चे रास्ते पर निकालकर भाग रहा था। इसी बीच वाहन फिसल गया और वीरेंद्र गिर गया। गिरते ही अपराधी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते समय एक गोली एसएचओ मोंठ की जैकेट में लगी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी शातिर अपराधी पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र राजपूत पर 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई