झांसीः नौतपा के दौरान कल शहर में हुई 30-40 मिनट की बारिश ने नगर निगम के नालों की सफाई के दावों की पोल खोल दी। शहर में कई जगहों पर जलभराव और नालों का ओवरफ्लो होना देखा गया। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे, आवास विकास, ताज कंपाउंड, नगर क्षेत्र, मेवाती पुरा आदि इलाके पानी में डूब गए। बताया जाता है कि यहां के नाले और गटर चोक हैं, जिससे हर बारिश में यहां पानी जमा हो जाता है, जबकि नगर निगम का दावा है कि हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई कराई जाती है, लेकिन हालात सबके सामने हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अभी 2 दिन मौसम साफ रह सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। 30-40 मिनट की इस बारिश में खुले में रखे लाखों स्मार्ट मीटर भी भीग गए। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है और ये मीटर यहां लैब और अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बीच खुले में रखे गए थे। इस मामले में अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद का कहना है कि संबंधित अधिकारी को इन सभी उपकरणों को उचित स्थान पर रखवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव