झांसीः मुहर्रम शुरू होते ही देशभर में इमाम हुसैन के अनुयायी ताजिया, बुर्राक, अलम, पंजे और जुलूसे हुसैनी निकालते हैं। इसी क्रम में झांसी शहर के कुरैशी नगर मोहल्ले से जुलूसे-ए-परचम-ए-इमाम हुसैन निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यह जुलूस जिला ताजिया कमेटी के अध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी की अध्यक्षता में परंपरागत तरीके से निकाला गया।
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, विशिष्ट अतिथि एआईएमआईएम पार्टी के बुंदेलखंड अध्यक्ष सैयद सादिक अली और प्रदेश संगठन मंत्री मुख्य संभाग प्रभारी आजाद समाज पार्टी के अनूप कुमार आजाद, भाईचारा कमेटी के हाजी अहमद पहलवान बब्बू रहे। अतिथियों के आगमन पर उनका माल्यार्पण कर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। हरी झंडी दिखाकर जुलूस को आगे बढ़ाया गया। जुलूस तालपुरा स्थित कच्ची कुइयां से शुरू होकर कुरैशी नगर होते हुए मदीना मस्जिद पर समाप्त हुआ। इस दौरान अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन के जोरदार नारे लगाए। सूफी राशिद बरकाती ने इमाम हुसैन की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने दुनिया से जुल्म और आतंकवाद को मिटाने के लिए कर्बला के मैदान में अपने पूरे परिवार के साथ अपनी जान कुर्बान कर दी थी, इसीलिए दुनिया के हर समुदाय के लोग मुहर्रम पर उन्हें याद करते हैं।
इस दौरान हाजी शकील पहलवान, हैदर डेंटिस्ट, शोएब खान, यासिर खान, सैफ कुरैशी, वकील बरकाती, गोलू रजा, शफीक बरकाती, कल्लू शाह, कल्ला, भैया, कुरैशी नगर ताजिया कमेटी के अध्यक्ष हैदर बरकाती, नदीम रजा, राशिद खान, ताजुद्दीन बरकाती, शालू सिद्दीकी, राजा बरकाती आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल