झांसीः जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के अनुसार दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के लिए 23 जून से महाअभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत बमोर से होगी। 23 जून को सामुदायिक भवन विकासखंड बमोर, 24 जून को गुरसराय, 25 जून को बंगरा, 26 जून को मऊरानीपुर, 27 जून को चिरगांव, 28 जून को मौथ, 30 जून को बड़ागांव तथा एक जुलाई को बबीना में अभियान चलाया जाएगा।
दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए विभाग उन्हें सहायक उपकरण जैसे तिपहिया साइकिल, टैबलेट, बैसाखी आदि उपलब्ध कराता है, ताकि उनका जीवन आसान हो सके। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत विभाग द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को यह सभी चीजें उपलब्ध कराई जाती हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों को यह उपकरण वर्ष में एक बार तथा अन्य दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार तीन वर्ष में एक बार दिए जाते हैं। इसमें तीन पहिया साइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, छड़ी और कृत्रिम अंग जैसे उपकरण अधिकतम ₹15000 तक दिए जाते हैं।
बता दें कि शिविर में लाभार्थियों की सूची में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को अपना यूआईडीआईडी, आधार कार्ड, एक फोटो और आय प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। 22,500 रुपये वार्षिक आय प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार या सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, पार्षद और ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया जाना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल