झांसी : झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके मायके वालों का आरोप है कि उनकी बहन ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया था जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भानपुरा से सामने आया है। यहां रहने वाली कुसुम पत्नी हरदयाल उम्र 34 वर्ष की जहर खाने से मौत हो गई।
मृतका के भाइयों ने बताया कि उनकी बहन की शादी को 15 साल हो गए थे। बहन के 5 बच्चे हैं। भाइयों ने बताया कि उसके जीजा का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। कल भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके चलते उसकी बहन ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। मऊरानीपुर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह