झांसीः झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र के पठौरिया थापक गार्डन के पीछे रहने वाले 30 वर्षीय युवक धीरेन्द्र वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा ने फांसी लगा ली थी। पीआरवी को शनिवार 31 मई को रात्रि 10:20 बजे सूचना मिली कि एक युवक धीरेन्द्र वर्मा ने फांसी लगा ली है और अगर हम जल्दी पहुंच जाएं तो उसे बचा सकते हैं। पीआरवी 0364 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रोशनदान से स्थिति का जायजा लिया और मोहल्लेवासियों की मदद से गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धीरेन्द्र को नीचे उतारा।
उस समय धीरेन्द्र वर्मा की सांसें चल रही थीं और वह बेहोश हो गया था। उसे तुरंत पीआरवी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह सही समय पर युवक को उपचार के लिए लेकर आए हैं, फिलहाल डॉक्टरों ने बताया था कि युवक खतरे से बाहर है। पीआरवी 0364 में बहादुर और निडर मूलचन राय ने इस कार्य को अंजाम दिया जिससे एक युवक की जान बच गई। पीआरवी के बयान के अनुसार, धीरेंद्र ने शनिवार को अपनी पत्नी को शादी समारोह में जाने से मना किया था, बावजूद इसके धीरेंद्र की पत्नी चली गई। इसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और धीरेंद्र ने गेट बंद करके फांसी लगा ली। हालांकि, समय पर पहुंची पीआरवी 0364 ने युवक की जान बचाई और उसे घायल अवस्था में गाड़ी से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार