झांसीः झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके के राजीव नगर महावीरन पुरा निवासी राम स्वरूप साहू के बेटे आनंद साहू ने अपनी मूकबधिर बेटी के इलाज के लिए पैसे रखे थे। इसी बीच नैनागढ़ क्षेत्र के रहने वाले अनुभव श्रीवास्तव उर्फ बासु ने आनंद को सस्ती जमीन दिलाने का लालच दिया और जमीन दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ले लिए और फर्जी रजिस्ट्री भी कर दी।
आनंद साहू ने मौके पर जाकर जमीन देखी तो उस जमीन पर कई लोग अपना हक जताते नजर आए। आनंद साहू को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने प्रेमनगर पुलिस की शरण ली। काफी मिन्नत के बाद प्रेमनगर पुलिस ने 1 मई को अनुभव को बुलाकर आनंद साहू के लिए 94 हजार रुपये दिलवाए और केस दर्ज नहीं कर सकी। इसके चलते अनुभव श्रीवास्तव ने 15 मई को करीब 3.56 लाख के चेक भी दिए, वो भी फर्जी हैं। अब आनंद साहू की पत्नी सोमवती साहू प्रेमनगर थाने के चक्कर लगाते-लगाते थक चुकी हैं।
लेकिन न तो प्रेमनगर पुलिस उनकी सुन रही है। पीड़िता जब थाने गई तो प्रेम नगर के दरोगा ने उसे भगा दिया और कह रहे हैं कि थाने से कोर्ट जाओ और वहां मामला दर्ज कराओ, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, अब सोमवती साहू (पीड़िता) दर-दर भटकने को मजबूर है, पीड़िता का कहना है कि लेकिन प्रेम नगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई करने का आश्वासन नहीं दिया है, अब न तो मेरे हाथ में कोई जमीन है और न ही बेटी के इलाज के लिए पैसे बचे हैं। आनंद साहू ने बताया कि उनकी बेटी मूक-बधिर है, वह न सुन सकती है और न ही बोल सकती है और वह खुद काइफोसिस नामक बीमारी से ग्रसित है।
आनंद साहू मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उन्होंने उस मजदूरी से मिलने वाले एक-एक पैसे को बचाकर मकान बनाने के लिए प्लॉट खरीदने की सोची थी, लेकिन अनुभव श्रीवास्तव उर्फ बासु ने उनके परिवार को सड़क पर ला दिया है। अब वह न तो इलाज करा पा रहे हैं और न ही उन्हें प्लॉट मिला है। जब वह लोकेशन पर जाते हैं तो अनुभव श्रीवास्तव उर्फ बासु उसी प्लॉट पर पहले ही कई रजिस्ट्री कर चुके हैं, लेकिन अनुभव श्रीवास्तव पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। आनंद साहू ने पुलिस से उचित कार्रवाई कर उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
प्रेमनगर थाने की चौखट पर बैठी पीड़िता
सोमवती साहू 25 मई, रविवार को चिलचिलाती धूप में अपने डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लेकर और मूक-बधिर बेटी को लेकर थाने के बाहर बैठी है, इस उम्मीद में कि उसे न्याय की चौखट पर न्याय जरूर मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह