झांसीः गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने डॉ. सचिन माहुर व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नूतन व अन्य चिकित्सकों के साथ कोरोना से निपटने के लिए बैठक की और कोरोना से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसकी तत्काल आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ही सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है।
जहां से सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे जाएंगे और वहां से जीनोम जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि कोरोना से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, यदि किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो वह तत्काल अपनी जांच कराए। मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रमोद कटियार ने जिला अस्पताल में कोरोना वार्ड व ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चलाने व वार्ड में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्योंकि झांसी में अभी एंटीजन किट की आपूर्ति नहीं हुई है। कोरोना जांच में देरी न हो इसके लिए शासन ने सीएमओ को खुले बाजार से एंटीजन किट खरीदने के निर्देश दिए हैं। कोरोना से बचने के लिए आम जनता को भी भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए, हाथ मिलाने से बचना चाहिए और शुद्ध पानी और भोजन का सेवन करना चाहिए। कोरोना के शुरुआती लक्षणों में खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द और कमजोरी, खाने का स्वाद न आना शामिल हैं। अगर ऐसा कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराएं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई