झांसीः प्रदेश में कोरोना संक्रमण की खबरें जनता में भय और भ्रम पैदा कर रही हैं। लोगों को बुखार होने और मुंह का स्वाद खोने पर उन्हें लगता है कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है, जबकि वास्तव में ऐसा फिलहाल देखने को नहीं मिल रहा है। अगर मरीज में बुखार आदि जैसे लक्षण नजर आते हैं तो उसे तुरंत जांच करानी चाहिए, ये लक्षण वायरल बुखार के हो सकते हैं। वायरल बुखार के लक्षणों में आमतौर पर तेज बुखार, खांसी, बदन दर्द शामिल होता है, जिससे मरीज भ्रमित हो जाता है कि उसे कोरोना हुआ है या नहीं।
वायरल बुखार में सर्दी-खांसी के लक्षण भी नजर आते हैं और इसमें मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है या गायब हो जाता है। झांसी जिला अस्पताल में ऐसे कई मरीज रोजाना आ रहे हैं जिन्हें बुखार, खांसी-जुकाम है और उनका स्वाद गायब हो गया है लेकिन उनकी सीवीसी रिपोर्ट और अन्य जांच सामान्य आ रही हैं, ऑक्सीजन लेवल भी ठीक आ रहा है, फिर भी उनका स्वाद गायब है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस गुप्ता के मुताबिक ऐसे मरीजों में देखा गया है कि वायरल बुखार ठीक होते ही उनके मुंह का स्वाद ठीक हो जाता है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में मरीज को घबराना नहीं चाहिए और अपनी पूरी जांच करानी चाहिए।
उनका कहना है कि दूषित पेयजल के कारण मरीजों में टाइफाइड की संभावना बढ़ रही है। बुखार के साथ आ रहे अधिकतर मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो रही है। डॉ. गुप्ता के अनुसार वायरल राइनाइटिस के कारण लोगों में खाने का स्वाद और गंध गायब हो रही है। उन्होंने इस मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा कि अचानक गर्मी या ठंड के मौसम में बाहर न निकलें, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, शुद्ध पेयजल पिएं और बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और अपनी पूरी जांच करवाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल