झांसीः मंडी उपनिदेशक प्रशासन शिवकुमार राघव सोमवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए। यह उपनिदेशक झांसी में 14 माह पहले 6 जुलाई 24 को पदस्थ हुए थे। उनके पास मंडल के झांसी ललितपुर जालौन व बांदा की मंडियो की जिम्मेदारी थी पहले वह सचिव के पद पर तैनात थे और पदोन्नति पाकर मंडी के उपनिदेशक बनाए गए।
इन्होंने ग्रेड पे का लाभ लेने के लिए सेवानिवृत्ति लिपिक जो जुलाई माह से विभाग के चक्कर काट रहा था इसका कार्य उपनिदेशक द्वारा नहीं किया जा रहा था जब इसकी फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और तमाम चक्कर काटने के बाद यह परेशान हो गया तो इसको यह कहा गया कि बिना लिए दिए तुम्हारा काम नहीं हो पाएगा लिपिक की तरफ से जब 65000 में सौदा उपनिदेशक द्वारा तय कर लिया गया जिसमें ₹30000 काम होने के पहले तथा 35000 रुपए काम होने के बाद देने थे। इस उपनिदेशक का इस सेवा निवृत लिपिक से कहना था कि यह पूरा पैसा सभी के बीच बटेगा अकेले में ही नहीं इसे पूरा रख लूंगा।
इस सेवा निवृत लिपिक ब्रजमोहन ने जब एंटी करप्शन से शिकायत की उसके बाद एंटी करप्शन विभाग ने इस मंडी उपनिदेशक को घेरने की रणनीति बनाई। एंटी करप्शन की टीम ने केमिकल लगे नोट बृजमोहन को दिए और मंडी उपनिदेशक के पास भेज कर मंडी उपनिदेशक को रंगे हाथों पकड़ लिया। सरकारी कार्यालयों में यह गंदगी मंडी विभाग में ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग थानो नगर निगम आदि ज्यादातर विभागों में फैली हुई है।
इन ज्यादातर विभागों में कोई भी काम बिना रिश्वत दिए नहीं होता है जिससे आम जनता बुरी तरह से परेशान हो चुकी है इन कार्यालयों में पहले भी एंटी करप्शन विभाग कई कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ चुका है। आंकड़े यह बताते हैं की 19 माह के दौरान लगभग 27 सरकारी कर्मचारी एंटी करप्शन विभाग की कार्यवाही में रंगे हाथ गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें उपनिदेशक लेखपाल दरोगा लिपिक आदि कर्मचारी रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं।
एंटी करप्शन विभाग के सूत्रों का कहना है की हर विभाग के कर्मचारियों की शिकायत मिलती है। अभी लगभग 30 से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं इनमें ज्यादातर वर्दीधारीयों की शिकायतें हैं इन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें हैं। एंटी करप्शन विभाग लोगों को जागरुक भी कर रहा है कि जहां रिश्वत मांगी जा रही है उसकी तुरंत शिकायत करें लेकिन अभी भी जनमानस कुछ डर की वजह से और कुछ जागरूकता ना होने की वजह से शिकायत करने पर आसानी से तैयार नहीं होता है। एंटी करप्शन प्रभारी शादाब खान का कहना है कि अभी भी लोगों में शिकायत करने की जागरूकता नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई